साइकिल से भारत भ्रमण यात्रा के किंग गुरू नागराज गोंडा जी पहुंचे हरिद्वार।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
15 जून, 2026

हरिद्वार पहुंचने पर श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर में किया गया भव्य दिव्य स्वागत
नागराज गोडाजी भारत भ्रमण यात्रा साइकिल से पिछले 7 साल से भारत भ्रमण पर निकले हुए आज इस क्रम में वह हरिद्वार पहुंचे।
जहां पर उनका श्री राधा रसिक बिहारी मंदिर हरिद्वार में पंडित पवन कृष्ण शास्त्री जी के द्वारा भव्य दिव्य स्वागत किया गया। गोड़ा जी का संकल्प है कि भारत में पर्यावरण पानी बचाओ हरियाली लाए जैसे अभियान सनातन को बचाओ हिंदू राष्ट्र देश भक्ति जैसे मुद्दों को लेकर वह जनता में जन जागरूकता अभियान साइकिल से यात्रा कर कर फैला रहे सन 2017 से कर्नाटक से शुरू की यात्रा आज हरिद्वार 8 वर्ष में मां गंगा जी की शरण में पहुंचे नागराज गाेडा जी के द्वारा अभी तक भारत के 80% शहरों से गांव से साइकिल के द्वारा यात्रा कर चुके हैं। काफी लोगों के द्वारा इनको सम्मानित भी किये जा चुके हैं। गुरु नाराज गोंडा जी अपने आप में एक समाज सुधार के तौर पर देखे जा रहे हैं, जिनकी जिज्ञासा है कि पूरे भारत का भ्रमण साइकिल यात्रा के द्वारा ही करने का संकल्प लिए हुए हैं पिछले 8 वर्ष से साइकिल के द्वारा ही यात्रा कर रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *