डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
7 मई, 2026
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मेलाधिकारी से भेंटकर समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। अशोक शर्मा ने बताया कि मेलाधिकारी से कनखल में जाम की समस्या के समाधान के लिए हनुमान गढ़ी पुलिया का विस्तार, दक्षदीप से कनखल शमशान घाट आवागमन को सुलभ बनाने के लिए पुल निर्माण, गंगा में गंदगी जाने से रोकने के लिए ज्वालापुर में कटहरा बाजार से मौहल्ला कस्साबान तक अंडरग्राउंड नाले का निर्माण व मौहल्ला कड़च्छ अधूरे पड़े नाला निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग की गयी है। अशोक शर्मा ने कहा कि मेलाधिकारी से पहले भी समस्याओं के निस्तारण की मांग की जा चुकी है। यदि अब भी जनहित हसे जुड़े कार्यो की अनदेखी की गयी तो धरना प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ेगा। इस दौरान पार्षद सुनील कुमार, पुनीत सिंह, जेपी सिंह, सतपाल दास, सतेंदर शर्मा, राजकुमार ठाकुर, मेहरबान खान आदि शामिल रहे।

