सुवेंदु अधिकारी शनिवार को पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
9 मई, 2026

कभी ममता बनर्जी सरकार में पूर्व मंत्री रहे सुवेंदु अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे, जिसके चलते उन्होंने 2020 में भाजपा में शामिल होकर बीजेपी की विचारधारा को अपना लिया।
सुवेंदु अधिकारी शनिवार को पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

सुवेंदु ने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद सुवेंदु PM के पास गए और उन्हें झुककर प्रणाम किया।शुभेंदु अधिकारी पर 2014 के नारदा स्टिंग ऑपरेशन में उन्हें कैमरे पर कथित तौर पर ₹5 लाख की रिश्वत स्वीकार करते यानी लेते हुए दिखाया गया था। इस घटना का वीडियो 2016 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सार्वजनिक हुआ था, जिसका भाजपा के तमाम नेताओं समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर मंच से जिक्र किया था।दरअसल, ‘नारदा न्यूज’ के पत्रकार मैथ्यू सैमुअल ने 2014 में एक फर्जी कंपनी के प्रतिनिधि बनकर कई तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेताओं का स्टिंग किया था। वीडियो में शुभेंदु अधिकारी (जो उस समय TMC में थे) को ₹5 लाख नकद लेते हुए देखा गया था। कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद 2017 में CBI ने इस मामले की जांच शुरू की थी।आज बंगाल के गवर्नर आर.एन. रवि ने उन्हीं सुवेंदु के अलावा 5 और विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टूडू और निशीथ प्रमाणिक शामिल रहे।कार्यक्रम में PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। NDA और BJP शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में पहुंचे।PM ने मंच पर रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे भाजपा के 98 साल के कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के पास पहुंचे, उन्हें शॉल ओढ़ाया और उनके पैर छुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *