डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
20 सितंबर, 2026
आनंद भारद्वाज जी की धर्मपत्नी स्व0 श्रीमती नूतन भारद्वाज के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी पुत्री डॉ. वंदना भारद्वाज एवं दामाद डॉ. अर्पित त्रिपाठी द्वारा अपने हॉस्पिटल (तुलसी हॉस्पिटल, गणेश चौक, गणेश नगर, रुड़की) में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मा0 कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी द्वारा किया गया। शिविर में सैकड़ों मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। यह आयोजन स्वर्गीय श्रीमती नूतन भारद्वाज की स्मृति को जनसेवा के माध्यम से समर्पित एक सार्थक एवं प्रेरणादायी पहल रहा।

