श्री कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर साधु-संतों और कृष्ण भक्तों ने एक और बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। मंदिर निर्माण के लिए ‘कार सेवा’ के ऐलान की तैयारियां तेज हो गई हैं।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
08 अगस्त, 2026

श्री कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर साधु-संतों और कृष्ण भक्तों ने एक और बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। मंदिर निर्माण के लिए ‘कार सेवा’ के ऐलान की तैयारियां तेज हो गई हैं।

इसी कड़ी में देर रात गोवर्धन के जुलहेंदी स्थित चित्रगुप्त पीठ पर गुलाबी पत्थरों की पहली खेप पहुंच गई है। इन पत्थरों को विशेष तौर पर श्री कृष्ण जन्मभूमि पर प्रस्तावित भव्य मंदिर निर्माण के लिए मंगाया गया है। मंदिर निर्माण की इस मुहिम की सबसे खास बात यह है कि गोवर्धन पहुंचे ये गुलाबी पत्थर राजस्थान के भरतपुर स्थित उसी पहाड़ से मंगाए गए हैं, जहां से अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण के लिए पत्थर लाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *