केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारत माता आश्रम में कार्यक्रम संपन्न।

डॉ रागिनी गुप्ता, संपादक {हरिद्वार}
10 जून, 2026

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नोहर स्थित भारत माता आश्रम में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत भगवान शिव का रुद्राभिषेक, हवन, मंत्रोच्चार एवं देव पूजन संपन्न हुआ। आश्रम के महंत योगी रामनाथ अवधूत ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं देश की समृद्धि की कामना के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री नंदलाल वर्मा ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, किसान सम्मान निधि, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया तथा वित्तीय समावेशन जैसी योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने रक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में शिक्षाविद रामकिशन जोशी, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पारीक, मदन चंद स्वामी, शैलेन्द्र वर्मा, मीडिया प्रभारी दशरथ गौड़, सुरेन्द्र गालड़, हरिसिंह जाट, रणजीत सुथार, अनिल तंवर, विनोद जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण एवं विश्व शांति की कामना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *